💬 RNC Rajasthan Nursing Council, Jaipur

RNC Rajasthan Nursing Council, Jaipur

MAHATMA GANDHI COLLEGE  OF NURSING AKLERA
By -
0

 राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर

  B-39, सरदार पटेल मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर-302001  B-39, Sardar Patel Marg, C-Scheme, Jaipur - 302001

                                             Rajasthan Nursing Council, Jaipur

                                 



क्र.सं.06/(09)/आर.एन.सी./जी.एन.एम.तृतीयवर्षपाठ्यक्रम/2026/514                       दिनांक : 28.01.2026


समस्त प्रधानाचार्य,

राजकीय/निजी जी.एन.एम. नर्सिंग स्कूल

राजस्थान।


विषय— जी.एन.एम. तृतीय वर्ष (3 वर्षीय पाठ्यक्रम) पूरक परीक्षा हेतु परीक्षा फॉर्म भिजवाने बाबत।


उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि जी.एन.एम. तृतीय वर्ष (3 वर्षीय पाठ्यक्रम) पूरक परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा में बैठने के योग्य समस्त ऐसे विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म संस्थाओं द्वारा कार्यालय में परीक्षा पोर्टल पर दिनांक 28.01.2026 से 18.02.2026 मध्यरात्रि 12.00 बजे तक भरे जा सकते हैं। उक्त परीक्षा के संबंध में संस्थाओं द्वारा निम्नानुसार प्रक्रिया अपनाई जानी हैः


1. उक्त परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने से पूर्व सुनिश्चित कर लें कि जी.एन.एम. तृतीय वर्ष (3 वर्षीय पाठ्यक्रम) पूरक परीक्षा के योग्य प्रशिक्षार्थियों के ही परीक्षा फॉर्म भरे जायें।


2. प्रशिक्षण संस्था द्वारा पोर्टल पर Apply Exam Option पर क्लिक करके योग्य प्रशिक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन किया जाना है।

3. संस्था परीक्षा फॉर्म भरने से पहले यह सुनिश्चित करे कि—

* प्रशिक्षार्थी ने आई.एन.सी. द्वारा निर्धारित सिलेबस अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।

* किसी भी प्रशिक्षार्थी का पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण अध्यारोपित हो तो उक्त प्रकरण में अंतिम निर्णय की प्रति राजस्थान नर्सिंग काउंसिल कार्यालय द्वारा उक्त कार्यवाही करें।

* यदि किसी संस्था को किसी सत्र में राज्य सरकार द्वारा आयोजित छात्र आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है तो उक्त संस्था उस सत्र के किसी भी प्रशिक्षार्थी का आवेदन नहीं करें। यदि संस्था द्वारा आवेदन किया गया तो उक्त संस्था पर उचित अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

4. प्रशिक्षार्थी के परीक्षा फॉर्म में संस्था द्वारा उपस्थिति एवं विषय अंकित किया जाने के पश्चात ही निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा किया जाये।

5. परीक्षा फॉर्म में शुल्क जमा होने के पश्चात भरे हुए फॉर्म की प्रिंट लेकर प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित कर निम्न दस्तावेज संलग्न कर कार्यालय को दिनांक 20.02.2026 सायं 5.00 बजे तक जमा किया जाना सुनिश्चित करेंः

* 10 की अंकतालिका की प्रमाणित प्रति।

* सभी प्रशिक्षार्थियों के प्रवेश तिथि एवं विषयवार उपस्थिति की सूची।

* जी.एन.एम. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की सभी अंकतालिकाओं की प्रमाणित प्रति।

* यदि प्रशिक्षार्थी पूर्व में जी.एन.एम. तृतीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हुआ है, तो उक्त अंकतालिका की प्रमाणित प्रति।


6. संस्था द्वारा अगर किसी भी अयोग्य प्रशिक्षार्थी का परीक्षा आवेदन भरा जाता है तो संबंधित प्रशिक्षार्थी का परीक्षा आवेदन निरस्त किया जायेगा एवं परीक्षा शुल्क राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के राजस्व अनुसार नहीं लौटाया जायेगा एवं संस्था के विरुद्ध कड़े अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

परीक्षा फॉर्म उपरोक्त समस्त दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय तक काउंसिल कार्यालय में जमा कराया जाना सुनिश्चित करें। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त परीक्षा आवेदन पत्रों एवं अपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी।

रजिस्ट्रार

राजस्थान नर्सिंग काउंसिल

जयपुर।

Tel : +91 141 2222923 | Website : www.rncjaipur.org | E-mail : rncjaipur@gmail.com


Tags:
  • Older

    RNC Rajasthan Nursing Council, Jaipur

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default